फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: तूनुहट्टी में वाहन से शराब की 16 पेटियां बरामद

Sat, 20 Dec 2025 06:17 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चुवाड़ी(चंबा)। चंबा जिला के प्रवेश द्वार कहे जाने वाले तूनुहट्टी में पुलिस टीम ने नाके के दौरान एक कार शराब की 16 पेटियां बरामद की हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आगामी जांच आरंभ कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वीरवार रात पुलिस टीम ने तुनुहट्टी में नाका लगाया था। इस दौरान एक कार पठानकोट की ओर से आई। तलाशी के दौरान कार से शराब बरामद हुई। आरोपी की पहचान आयुष पराशर (26) निवासी गांव रंगार डाकघर सयोह तहसील धर्मपुर जिला मंडी के रूप में हुई है। पुलिस अधीक्षक चंबा विजय कुमार सकलानी ने बताया कि एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें