भरमौर (चंबा)। श्री मणिमहेश यात्रा-2026 के तहत मंगलवार को श्रद्धालुओं का मणिमहेश धाम की ओर जाने का क्रम जारी रहा। उपमंडल अधिकारी (नागरिक) भरमौर अजय कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार को हड़सर से श्री मणिमहेश के लिए पैदल यात्रा मार्ग से 1553 श्रद्धालु रवाना हुए। इसके साथ एसडीएम ने बताया कि श्री मणिमहेश यात्रा के तहत मंगलवार को होली से कलाह होते हुए मणिमहेश पैदल मार्ग से 25 श्रद्धालु रवाना हुए।