रंजौर जंगल में शरारती तत्वों ने लगाई आग
अमर उजाला ब्यूरो
भरमौर (चंबा)। ग्राम पंचायत प्रंघाला के रंजौर जंगल रविवार दोपहर के समय शरारती तत्वों ने आग लगा दी। इससे हरे भरे पेड़ झुलस गए तो वहीं वन्य संपदा को भी नुकसान पहुुंचा है। सूचना मिलते ही वन विभाग के बीओ, वन रक्षक और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाना शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया है। गौरतलब हो कि नवंबर माह में भरमौर की ऊपरी चोटियों में होने वाले हिमपात के चलते जंगलों में आग लगने की घटनाओं पर काफी हद तक अंकुश लगा है। मगा रविवार दोपहर बाद शरारती तत्व ने रंजौर जंगल में आग लगा दी गई। जंगल में लगी आग देखते ही देखते बड़े हिस्से में फैल गई। जंगल की आग से अनमोल वन औषधीय पौधों समेत जंगली जीव जंतु अकाल मृत्यु का ग्रास बन गए। डीएफओ सन्नी वर्मा ने बताया कि रंजौर जंगल में शरारती तत्वों ने आग लगाई थी। वन विभाग की टीम ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया।