फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मराज के मंदिर में पंचायती राज मंत्री ने टेका माथा

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मराज के मंदिर में पंचायती राज मंत्री ने टेका माथा
विज्ञापन

होली में आयोजित जनमंच कार्यक्रम के बाद पहुंचे भरमौर
अमर उजाला ब्यूरो
भरमौर(चंबा)। जनजातीय क्षेत्र भरमौर उपमंडल के देश प्रसिद्ध चौरासी मंदिर परिसर में ग्रामीण विकास पंचायती राज एवं पशुपालन मत्स्य विभाग के मंत्री विरेंद्र कंवर ने धर्मराज मंदिर में विशेष पूजा अर्चना की। उनके साथ उनकी धर्मपत्नी मीना कंवर भी मौजूद रही। इस मौके पर विधायक जियालाल कपूर की मौजूद रहे। मंत्री विरेंद्र कंवर ने चौरासी मंदिर परिसर में स्थित मंदिरों के भी दर्शन किए। इस दौरान स्थानीय पुजारियों ने चौरासी मंदिर परिसर के पौराणिक इतिहास के बारे उन्हें जानकारी दी। इस मौके पर मौजूद अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी भरमौर को पंचायती राज मंत्री ने निर्देश देते हुए कहा कि इस क्षेत्र में भी बेमौसमी नगदी फसलों की पैदावार की ओर लोगों का रुझान बढ़ाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें