फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमलेश शेखरी के नाम रहा बैंडमिंटन सिंगल का खिताब

विज्ञापन
विज्ञापन
कमलेश शेखरी के नाम रहा बैडमिंटन सिंगल का खिताब
विज्ञापन

कुशाग्र महाजन रहे वरिष्ठ सिंगल के विजेता, सीनियर डबल राजेश और इतुल बने विजेता
अंडर-13 वर्ग में केशव बने विजेता
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। मिंजर मेला बैडमिंटन प्रतियोगिता के सिंगल का खिताब कमलेश शेखरी के नाम रहा। उन्होंने फाइनल मुकाबले में राजेश कुमार को सीधे सेट में हराकर खिताब अपने नाम किया। इसी प्रकार वरिष्ठ सिंगल का खिताब कुशाग्र महाजन ने जीता। उन्होंने फाइनल मैच में आशीष को हराकर जीत दर्ज की। बैडमिंटन डबल में कमलेेश शेखरी और कुलदीप शर्मा विजेता रहे। उन्होंने राजेश कुमार और दीपक गौतम की जोड़ी को हराया। सीनियर डबल की टीम में राजेश और इतुल की टीम ने भावेश शेखरी और कुशाग्र को मात देकर जीत दर्ज की। अंडर-17 के मैचों में हर्षित विजेता, तुषार उपविजेता रहे। अंडर-19 बैडमिंटन प्रतियोगिता में आशीष विजेता और अभिषेक उपविजेता रहे। अंडर-13 बैडमिंटन प्रतियोगिता में केशव विजेता और हिमांशु उपविजेता बने। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर सदर विधायक पवन नैयर ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम के दौरान उन्हें चंबा बैडमिंटन एसोसिएशन के प्रधान डॉ. अनिल शेखरी ने शॉल और टोपी पहनाकर सम्मानित किया। सदर विधायक ने संबोधन में बच्चों को अधिक से अधिक मेहनत करके राष्ट्रीय स्तर पर चंबा का नाम रोशन करने की बात कही। इस मौके पर डॉ. अनिल शेखरी, कुलदीप शर्मा, पवन भारद्वाज, विनायक रैणा, जसवीर नागपाल, राजेश, कमलेश शेखरी, दीपक गौतम, हितेश, सन्नी औरी भावेश खेशरी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें