अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। ग्रीष्मकालीन स्कूलों को कक्षा पांचवीं और आठवीं कक्षा के प्रश्न पत्रों की डिमांड भेजनी होगी। इस बारे में प्रारंभिक शिक्षा विभाग चंबा ने सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों के प्रधानाचार्यों सहित खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए हैं। इसमें स्पष्ट किया गया है कि ग्रीष्मकालीन स्कूलों के प्रभारियों को कक्षा के प्रश्नपत्रों की डिमांड विशेष फार्मेट के माध्यम से भेजनी होगी। इसके लिए विभाग ने सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों के प्रभारियों को तीन दिन का समय दिया है। इस मामले में लेटलतीफी बरतने वाले स्कूलों के प्रभारी स्वयं जिम्मेवार होंगे। विभाग की ओर से निर्देश जारी करने का मकसद समय रहते स्कूलों से प्रश्न पत्रों की डिमांड मंगवाना है। इससे जल्द इसे समेकित कर प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला को भेजा जाएगा। विभाग ने साफ कहा है कि अगर कोई स्कूल समय रहते प्रश्न पत्रों की डिमांड नहीं भेजता है तो परीक्षा में प्रश्न पत्रों की उपलब्धता के लिए शिक्षा विभाग जिम्मेवार नहीं होगा।