फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैटे गांव में लैंटर से नीचे गिरने से व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
demo pic - फोटो : demo pic
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। ग्राम पंचायत राड़ी के फैटे गांव में लेंटर से गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसा शुक्रवार को पेश आया, जब 63 वर्षीय बलदेव सिंह पुत्र छांगू राम अपने घर की छत पर पानी की टंकी के ढक्कन को बंद कर रहा था। इसी दौरान अचानक उसका पांव फिसल गया। इससे वह लेंटर से नीचे गिर गया। लेंटर से नीचे गिरने से उसके सिर पर गंभीर चोटें आईं। हालांकि परिजन निजी वाहन के जरिये उसे इलाज के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज लेकर आए। यहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने उसे टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन एंबुलेंस के माध्यम से उसे लेकर टांडा के लिए रवान हो गए। मगर परेल के पास पहुंचने पर बलदेव सिंह ने दम तोड़ दिया। यहां से उन्हें वापिस चंबा मेडिकल कॉलेज लाया गया। पुलिस ने शनिवार को पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। परिजन शव को अंतिम संस्कार के लिए गांव ले गए। पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र तोमर ने बताया कि लेंटर से नीचे गिरने से व्यक्ति की मौत हो गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें