फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस बार 14 प्रतिशत मतों से हारे पूर्व वन मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी

विज्ञापन
महासंग्राम 2017, हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव - फोटो : SELF
विज्ञापन

विज्ञापन
प्रवीण कुमार
चंबा। विधानसभा चुनाव 2017 के तहत जिला चंबा के पांच विस क्षेत्रों के नतीजों में इस बार जीत-हार की प्रतिशतता में बढ़ोतरी हुई है। मतदाताओं ने जिला के कई दिग्गज नेताओं के खिलाफ एक तरफ वोटिंग कर उन्हें करारी हार का मुंह देखने के लिए मजबूर कर दिया है। भरमौर विधानसभा क्षेत्र से वर्ष 2012 के चुनावों में कांग्रेसी प्रत्याशी ठाकुर सिंह भरमौरी ने भाजपा प्रत्याशी जिया लाल कपूर को 7.2 प्रतिशत मतों के अंतर से हराया था। मगर इस बार जियालाल कपूर ने ठाकुर सिंह भरमौरी को 14 प्रतिशत से अधिक मतों से करारी शिकस्त दी है। वहीं चुराह विस क्षेत्र से इस बार भाजपा प्रत्याशी हंसराज ने कांग्रेस प्रत्याशी सुरेंद्र कुमार भारद्वाज को 9.1 प्रतिशत मतों के अंतर से हराया है। जबकि वर्ष 2012 के चुनावों में सुरेंद्र भारद्वाज 5.3 प्रतिशत के अंतर से चुनाव हारे थे। प्रतिशतता के हिसाब से सबसे ज्यादा अंतर की बढ़ोतरी विस क्षेत्र भटियात विस क्षेत्र से रही। यहां भाजपा प्रत्याशी विक्रम सिंह जरियाल ने इस बार कांग्रेस प्रत्याशी कुलदीप सिंह पठानिया को 13 प्रतिशत से अधिक मतों से हराया है। जबकि वर्ष 2012 के विस चुनावों में कुलदीप सिंह पठानिया की हार की प्रतिशतता महज 0.2 प्रतिशत रही थी। वहीं चंबा सदर हलके की बात करें तो भाजपा प्रत्याशी पवन नैयर ने कांग्रेस प्रत्याशी नीरज नैयर को 4 प्रतिशत से ज्यादा मतों के अंतर से हराया है। जबकि वर्ष 2012 में भाजपा प्रत्याशी बीके चौहान ने कांग्रेस प्रत्याशी को 4.2 प्रतिशत मतों के अंतर से हराया था। डलहौजी से कांग्रेस प्रत्याशी आशा कुमारी ने भाजपा प्रत्याशी डीएस ठाकुर को इस बार के चुनावों में 2.1 प्रतिशत मतों के अंतर से हराया है। जबकि 2012 के चुनावों में आशा कुमारी ने भाजपा प्रत्याशी रेणु चड्ढा को 16 प्रतिशत मतों के बड़े अंतर से शिकस्त दी थी। कुल मिलाकर चुराह से कांग्रेस प्रत्याशी सुरेंद्र कुमार भारद्वाज, ठाकुर सिंह भरमौरी, भटियात से कांग्रेसी प्रत्याशी कुलदीप सिंह पठानिया भारी अंतर से इस बार चुनाव हारे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें