अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। हिमोत्कर्ष जन कल्याण परिषद की राज्य स्तरीय मेधावी परीक्षा का आयोजन रविवार को किया गया। जिला चंबा के 22 परीक्षा केंद्रों में परीक्षा हुई। इसमें लगभग तीन हजार छात्र-छात्राओं ने परीक्षा में भा लिया। परीक्षा के लिए भरमौर चंबा सहित चार परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए थे। इसमें ब्वॉयज स्कूल चंबा में 337, सरोल में 145, चूड़ी स्कूल में और भरमौर में 136 छात्र-छात्राओं सहित अन्य क्षेत्रों में हजारों छात्रों ने परीक्षा दी। शाखा अध्यक्ष वाईके पुरी ने बताया कि जो परीक्षार्थी मेरिट में आते हैं उन्हें परिषद वार्षिक समारोह में मेडल और नकद पुरस्कार देकर सम्मानित करेगी।