फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धरवाला मुख्यालय में एटीएम खोलने की उठी मांग

विज्ञापन
atm - फोटो : demo pic
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। धरवाला मुख्यालय में लंबे समय से लोग एटीएम खोलने की मांग कर रहे हैं। धरवाला में एटीएम नहीं होने से लोगों को जरूरत पड़ने पर पैसे निकालने के लिए जिला मुख्यालय चंबा जाना पड़ता है। ऐसे में लोगों का आधा दिन आवाजाही में निकल जाता है। कई मर्तबा तो जिला मुख्यालय के बैंकों की एटीएम मशीनों में भी समयानुसार उन्हें पैसे नहीं मिल पाते हैं। इस कारण उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में लोगों ने धरवाला में ही एटीएम मशीन स्थापित करवाए जाने की मांग एसबीआई बैंक प्रबंधन से की है। स्थानीय निवासी अजय कुमार, संजय कुमार, राजेश, मनोज कुमार, प्रमोद, सूरज, प्यार सिंह, अशोक और सुरेश ने जिला प्रशासन से गुहार लगाई है कि धरवाला में जल्द से जल्द एटीएम खोला जाए। ताकि स्थानीय लोगों को एटीएम से पैसे निकालने के लिए लंबी दूरी नहीं तय करनी पड़े।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें