फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डैंठा-मोरठू लिंक मार्ग सप्ताह से बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
सिहुंता (चंबा)। उपमंडल सिहुंता का लिंक मार्ग डैंठा-मोरठू में सात दिन से वाहनों की आवाजाही ठप है। इसके चलते लोगों को पैदल ही आवाजाही करनी पड़ रही है। स्थानीय लोगों ने बताया कि मार्ग पर जगह-जगह भूस्खलन होने के चलते यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई है। इसके बारे में वे कई बार लोक निर्माण विभाग से आग्रह कर चुके हैं लेकिन अभी तक मार्ग को वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल नहीं किया गया है। लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता उपेंद्र सिंह गुलेरिया ने बताया कि इस संपर्क मार्ग को खोलने के लिए कड़ी मशक्कत की जा रही है। जल्द मार्ग को यातायात के लिए बहाल कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें