फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: चंबा के 151 मछुआरों को मिले तीन-तीन हजार रुपये

Sun, 10 Sep 2023 10:23 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। जिला चंबा के 151 मछुआरों को मत्स्य पालन विभाग ने तीन-तीन हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान की है। 16 जून से 15 अगस्त तक मछली पकड़ने पर प्रतिबंध रहता है। इस दौरान मछुआरों को परिवार का पालन-पोषण करना मुश्किल हो जाता है।
विज्ञापन

ऐसे में मछुआरों की मदद के लिए सरकार ने तीन-तीन हजार की सहायता राशि देने की योजना चलाई है। इसके तहत जिला चंबा के 151 मछुआरे लाभान्वित हुए हैं। इतना ही नहीं, इन मछुआरों से विभाग महीने का जो शुल्क लेता था, उसका भुगतान भी 1500 रुपये के रूप में इन्हें किया गया है। सरकार ने मत्स्य पालन विभाग में पंजीकृत मछुआरों की आर्थिकी सुदृढ़ करने के लिए कई योजनाएं शुरू की हैं। सरकार की तरफ से सहायता राशि पाकर मछुआरे काफी खुश हैं। मौजूदा समय में मछली पकड़ने से प्रतिबंध हट चुका है। पिछले दो महीनों में जो मछुआरों ने अपने परिवार को चलाने के लिए कर्ज लिया था, उसकी भरपाई के लिए सरकार ने सहायता राशि जारी कर दी है। मत्स्य पालन विभाग चंबा के सहायक निदेशक भूपेंद्र कुमार ने बताया कि सरकार की तरफ से जो सहायता राशि मछुआरों के लिए चंबा आई थी, उसे आवंटित कर दिया गया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें