फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: जिले में 15 हजार व्यस्क असाक्षरों ने दी परीक्षा

Sun, 15 Mar 2026 10:22 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
उल्लास कार्यक्रम के तहत परीक्षा देते व्यस्क परीक्षार्थी। स्त्रोत विभाग।
विज्ञापन
चंबा। जिले में उल्लास कार्यक्रम के तहत करीब 15 हजार व्यस्क असाक्षरों ने एफएलएनएटी (फाउंडेशन लिटरेसी एंड न्यूमेरेसी असेस्मेंट टेस्ट) परीक्षा दी।
विज्ञापन

जिले भर के 15 ब्लॉकों के करीब 1500 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। इसके लिए दो हजार लोगों का पंजीकरण किया गया था। दूसरी तरफ, सही आंकड़ा स्कूलों से पूरा ब्योरा आने के बाद ही पता चल पाएगा। विभाग के अनुसार 1500 अभ्यर्थियों ने यह परीक्षा दी। इस परीक्षा का उद्देश्य व्यस्क शिक्षार्थियों की बुनियादी साक्षरता और गणना कौशल का मूल्यांकन करना है। जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग की ओर से परीक्षा के सफल आयोजन के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी की गई थीं। उल्लास कार्यक्रम के माध्यम से साक्षरता को बढ़ावा देने और शिक्षार्थियों को शिक्षा से जोड़ने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण पहल है। डाइट सरू के जिला परियोजना अधिकारी विकास महाजन ने बताया कि 15 शिक्षा खंडों में यह परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा का आयोजन पूरी तरह सफल रहा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें