फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ वर्ष का कार्यकाल पूरा करने वाले जलवाहक बनेंगे दैनिक भोगी

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में सौ जलवाहक बनेंगे दैनिक वेतन भोगी
विज्ञापन

प्रदेश सरकार के फैसले का मिलेगा लाभ, संघ ने प्रदेश सरकार का जताया आभार
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। प्रदेश सरकार की कैबिनेट की बैठक में आठ वर्ष का कार्यकाल पूरा करने वाले जलवाहकों को दैनिक वेतन भोगी बनाने का निर्णय लिया गया है। इसको लेकर अधिसूचना भी जारी हो चुकी है। इससे प्रदेश के सैकड़ों जलवाहकों को इसका लाभ मिलेगा। चंबा जिले में सौ से अधिक जलवाहक ऐसे हैं, जोकि आठ वर्ष का कार्यकाल पूरा कर चुके हैं। उन्हें लंबे समय से दैनिक वेतन भोगी बनने का इंतजार था। ऐसे में सरकार के इस फैसले से अंशकालिक जलवाहकों की खुशी का माहौल है। क्योंकि दैनिक वेतन भोगी बनने के बाद उनके नियमित होने का रास्ता भी साफ हो गया है। ंशकालिक जलवाहक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश चंद ने बताया कि संघ सरकार और शिक्षा विभाग से लंबे समय से यह मांग कर रहा था। इसको लेकर उन्होंने प्रदेश सरकार का आभार जताया है। उन्होंने आठ वर्ष पूरा करने वाले अंशकालिक जलवाहकों से आग्रह किया है कि वह जल्द अपने दस्तावेज शिक्षा विभाग के कार्यालय में जमा करवाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें