फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम पंचायत साच के नगोड़ी गांव में पानी की समस्या, परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
साच के नगोड़ी में गहराया जल संकट
विज्ञापन

ग्रामीणों ने डीसी को सौंपा ज्ञापन
चंबा। ग्राम पंचायत साच के गांव नगोड़ी-प्रथम में जल संकट गहरा गया है। इस मामले को लेकर स्थानीय ग्रामीणों का प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को उपायुक्त हरिकेश मीणा से मिला। प्रतिनिधिमंडल में शामिल ग्रामीणों में प्रकाश चंद, आशा देवी, मनजीत सिंह, सूर्य रावत, महिंद्र सिंह और अभिषेक ने बताया कि उनके गांव में पिछले कई सालों से पानी की समस्या चल रही है, जिसको आज दिन तक दुरुस्त नहीं किया गया है। हालांकि, वे इसके बारे में कई बार मौखिक और लिखित रूप से शिकायत कर चुके है, लेकिन विभाग ने अभी तक समस्या का समाधान करने की जहमत नहीं उठाई है। उन्होंने बताया कि गांव के लिए पानी की आपूर्ति कुडा नाला और धुवेली गांव से की जा रही है। पंचायत का सबसे नीचे गांव होने के चलते अक्सर पानी की आपूर्ति नहीं होती है। ग्रामीणों ने मांग की है कि उनके गांव के लिए साच से पानी की आपूर्ति की जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें