फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना शर्मा जमा दो पास चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी किए जाएं पदोन्नत

विज्ञापन
विज्ञापन
दैनिक भोगी कर्मचारी किए जाएं नियमित
विज्ञापन

16 घंटे तक सेवाएं देने वाले चौकीदारों को मिले अतिरिक्त भत्ता
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। राजकीय चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी महासंघ की बैठक अध्यक्ष नरेश शर्मा की अध्यक्षता में हुई। इसमें जिला कार्यकारिणी का विस्तार सर्वसम्मति से किया गया। इसमें विभिन्न विभागों के मुद्दों पर चर्चा की गई। जिला कार्यकारिणी में प्रवेश भट्ट और गजिंद्र कुमार, किशन सिंह व सोभिया राम को उपप्रधान, सुरजीत कुमार को सहायक कोषाध्यक्ष, देसराज को लेखाकार, विनोद कुमार को संयुक्त सचिव, देस राज को प्रेस सचिव, तेज सिंह, संजय शर्मा, हिम्मत और पंकज कुमार को संगठन सचिव, धर्म चंद, देस राज, कांता देवी और चमन लाल को प्रचार सचिव, जबकि जैसो राम और प्यार सिंह को सदस्य बनाया गया। जिला अध्यक्ष नरेश शर्मा ने कहा कि चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को जो जमा दो पास हैं, उनको बिना शर्त पदोन्नत किया जाए। 2003 के बाद कर्मचारियों को जो एनपीएस दी जा रही है, उन्हें ओपीएस दी जाए। वन विभाग में कार्यरत दैनिक भोगी कर्मचारियों जो 10 सालों से अपनी सेवाएं दे रहे हैं, उन्हें नियमित किया जाए। इसके अलावा 16 घंटे सेवाएं देने वाले चौकीदारों को अतिरिक्त भत्ता दिया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें