फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोली पंचायत के दस गांवों में पेयजल किल्लत

विज्ञापन
water tap
विज्ञापन
चंबा। तहसील चुराह के तहत ग्राम पंचायत चोली के करीब दस गांवों में पानी की समस्या को लेकर ग्रामीणों का प्रतिनिधिमंडल बुधवार को उपायुक्त हरिकेश मीणा से मिला। प्रतिनिधिमंडल में शामिल ग्रामीणों ने बताया कि इस पंचायत में प्राकृतिक स्रोत सूखने की कगार पर हैं। ऐसे में गांव चोली, सनेरा, भूआण, मढ़ी, गलैणी, भौगा, टिकरू, भडूआ, दरोती और कहोग में पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है। ग्रामीणों ने बताया कि उन्हें पशुओं के लिए पानी के लिए दिक्कत पेश आ रही है। उन्होंने बताया कि गर्मी में समस्या और बढ़ गई है। प्रतिनिधिमंडल में शामिल चैन सिंह, साहब सिंह, पुरू राम, तिलक राज, बाली सिंह और प्रेम लाल ने प्रशासन से मांग की है कि पंचायत के गांवों में जल्द पेयजल आपूर्ति बहाल की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें