फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊंची चोटियों पर हिमपात, मैदानी इलाकों में बारिश

विज्ञापन
snowfall - फोटो : demo pics
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

चंबा। जिला में शनिवार को ऊंची चोटियों पर हिमपात से ठिठुरन बढ़ गई है। बर्फबारी से बागवान और किसानों को अच्छी पैदावार की उम्मीद जाग गई है। भरमौर, सलूणी, तीसा, पांगी और डलहौजी की ऊपरी पहाड़ियों में ताजा हिमपात दर्ज किया गया है। वहीं निचले क्षेत्रों में दिन भर बारिश होती रही। बर्फबारी से पूरा जिला एक बार फिर कड़ाके की ठंड की चपेट में आ गया है। मौसम विभाग की ओर से दो दिनों तक मौसम खराब रहने का अनुमान लगाया गया है। इससे निचले क्षेत्रों में भी बर्फबारी हो सकती है। ठंड होने से तापमान लुढ़ गया है। मणिमहेश, कुगति, चौविया, सुपा, बड़गांम, कवांरसी, घटौर और जालसू जोत सहित अन्य क्षेत्रों में 20 सेंटीमीटर तक ताजा हिमपात हुआ। जबकि किहार और तीसा की ऊंची चोटियों में भी अच्छी बर्फबारी हुई है। इससे चोटियों ने सफेद चादर ओढ़ ली है। बारिश और बर्फबारी से जिला से कहीं पर भी कोई नुकसान होने की सूचना नहीं हुई। चंबा से सभी रूटों पर बसें जाती रहीं। बर्फबारी और बारिश से कोई मार्ग अवरुद्घ नहीं हुआ। वहीं बारिश और बर्फबारी होने से बागवानों के चेहरे खिल उठे हैं। बागवानों को इस बार सेब की बेहतर फसल की आस जगी है। पिछले कई दिनों से चंबा में बारिश और बर्फबारी नहीं हो रही थी। इसके चलते बागवानों के चेहरे मुरझाए हुए थे। ऐसे में बर्फबारी और बारिश होना बागवानों के लिए शुभ संकेत है। बागवान चैन लाल, हरी सिंह, योगराज, कमल कुमार, सुरेंद्र, मान सिंह, रूपलाल और अंग्रेज सिंह ने बताया कि शनिवार को हुई बर्फबारी और बारिश सेब की फसल के लिए संजीवनी का काम करेगी। इसका बागवानों को लाभ मिलेगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें