फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एंबुलेंस का नहीं खुला दरवाजा, जाम में फंसे रहे लोग

विज्ञापन
एम्बूलेंस - फोटो : demo pics
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

चंबा। आपदा प्रबंधन को लेकर जिला मुख्यालय में आयोजित मेगा मॉक ड्रिल के दौरान अव्यवस्था का आलम देखने को मिला। जिलाधीश कार्यालय के बाहर बनाए गए जोन के रास्ते से पार्क की गई गाड़ियों को नहीं हटाया गया। इस कारण घायलों को लेने के लिए आने वाली एंबुलेंस बीच रास्ते में ही फंस गई। हद तो तब हो गई जब मरीज को लेने के लिए पहुंची एंबुलेंस का सायरन तो घनघनाता रहा, लेकिन एंबुलेंस का दरवाजा ही नहीं खुल पाया। करीब पांच से सात मिनट तक मौजूद कर्मचारियों के प्रयास के बाद एंबुलेंस चालक ने चाबी से इसे खोला। इसके बाद मरीज को उपचार के लिए एंबुलेंस के जरिये ले जाया गया। वहीं, मॉक ड्रिल आरंभ होने जीरो प्वाइंट भरमौर चौक से लेकर हरदासपुरा चौक तक वाहनों का जाम लग गया। कुल मिलाकर आपदा से निपटने के लिए आयोजित की गई मेगा मॉक ड्रिल के दौरान आम जनता को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। गौरतलब हो कि नेशनल डिजास्टर रिस्पांस फोर्स (एनडीआरएफ) की तरफ से आधिकारिक सूचना मिलने के बाद मेगा मॉक एक्सरसाइज के लिए चंबा शहर में पांच स्थलों को चिन्हित किया गया था। इसके अलावा पुलिस ग्राउंड में स्टेजिंग क्षेत्र स्थापित किया गया था। बावजूद इसके मेगा मॉक ड्रिल के दौरान कई कमियां देखने को मिली। जिलाधीश कार्यालय के बाहर में बनाए गए जोन से घायल को लेने के लिए एंबुलेंस सायरन बजाती तो पहुंची। मगर कार्यालय के बाहर गाड़ियों के पार्क होने से एंबुलेंस बीच रास्ते में फंस गई। इसके बाद चालक को दोबारा एंबुलेंस पीछे ले जानी पड़ी। सायरन बजाती एंबुुलेंस जैसे-तैसे जिलाधीश कार्यालय को गेट तक तो पहुंची। लेकिन, एंबुलेंस का दरवाजा रही नहीं खुल पाया। मॉक ड्रिल के दौरान ट्रैफिक कंट्रोल पर भी ध्यान नहीं दिया गया। इससे जीरो प्वाइंट भरमौर चौक से हरदासपुरा चौक तक वाहनों का जाम लग गया। इसके बाद 15 से 20 मिनट बाद ही कड़ी मशक्कत के बाद जाम को खुलवाया गया। ऐसे मे लोगों को परेशानियां ही उठानी पडी। हंसराज, प्रदीप कुमार, संजय कुमार, किरपा राम, योगराज, प्रकाश चंद और जगदीश चंद ने बताया कि मॉक ड्रिल आरंभ होने पर भरमौर चौक से जीरो प्वाइंट तक जाम लग गया था। इससे लोगों को परेशानियां उठानी पड़ी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें