अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। तीसा थाना के अंतर्गत अवैध शराब बेचने का मामला सामने आया है। पुलिस बुधवार को जसौरगढ़ के पास गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को जसौरगढ़ की दुुकानों में अवैध शराब बेचने की सूचना मिली। सूचना के आधार पर पुलिस ने दुकानों की तलाशी करना शुरू किया। इस दौरान एक दुकान की चेकिंग में पांच बोतलें अवैध शराब बरामद की गई। पुलिस ने दुुकानदार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र तोमर ने मामले की पुष्टि की है।