फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचआरटीसी की 50 बसे, चुनावी डयूटी में तैनात कर्मचारियों के लिए बुक

विज्ञापन
HRTC - फोटो : demo pic
विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। विधानसभा चुनावों के लिए तैनात कर्मचारियों को पोलिंग बूथों तक पहुंचाने के लिए हिमाचल पथ परिवहन निगम की 50 बसें बुक की गई हैं। इस वजह से जिला के विभिन्न रूटों पर लोगों परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में इस वजह से बसों के कई रूट प्रभावित होंगे। हालांकि एचआरटीसी ने लोगों को पर्याप्त बसें मुहैया करवाने के लिए हर संभव कोशिश की है। गौरतलब हो कि विस चुनावों के लिए 9 नवंबर को होने वाली मतदान प्रक्रिया को सफल बनाने के लिए निर्वाचन आयोग ने तैयारियां पूरी कर ली है। चुनावों के चलते जिले भर में आईटीबीपी, एसएसबी, पुलिस जवान और गृहरक्षक जवान पहले से ही अपने-अपने ड्यूटी परिक्षेत्रों में तैनात हो गए हैं। इसके अलावा अब मतदान से पूर्व चुनावी ड्यूटी पर लगाए गए कर्मचारी भी पोलिंग स्टेशनों का रुख कर रहे हैं। इसके चलते मंगलवार को एचआरटीसी की करीब 50 बसों को बुक करवाया गया है। इन बसों में चुनाव ड्यूटी पर लगाए कर्मचारियों को सामान सहित पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें