फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव पर्यवेक्षक धर्मवीर टांडी ने कीं प्रत्याशियों के खर्चे पहली समीक्षा बैठकें

विज्ञापन
election commission india
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंबा। भारत निर्वाचन आयोग से नियुक्त चुनाव पर्यवेक्षक धर्मवीर टांडी ने प्रत्याशियों के खर्चे की समीक्षा को लेकर बैठक का आयोजन किया। इसके तहत चंबा जिला के चुराह, चंबा, डलहौजी, भटियात और भरमौर विधानसभा क्षेत्र के पोलिंग स्टेशन 36 से 142 के नियुक्त किए गए चुनाव पर्यवेक्षक धर्मवीर टांडी ने बैठक की अध्यक्षता की। इस दौरान उन्होंने डलहौजी विधानसभा क्षेत्र के मुख्यालय सलूणी, चंबा विधानसभा क्षेत्र के मुख्यालय चंबा और भटियात विधानसभा क्षेत्र के मुख्यालय चुवाड़ी में प्रत्याशियों के खर्चों की समीक्षा की। बैठक के दौरान सहायक व्यय पर्यवेक्षक, फ्लाइंग स्क्वायड, स्टेटिक सर्विलांस टीम, वीडियो सर्विलांस टीम के अलावा विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे। चुनाव पर्यवेक्षक ने कहा कि भरमौर विधानसभा क्षेत्र के पोलिंग स्टेशन 36 से 142 तक और चुराह विधानसभा क्षेत्र की पहली बैठक जबकि अन्य सभी विधानसभा क्षेत्रों (पांगी के अलावा) की दूसरी और तीसरी बैठकें निर्धारित तारीखों को होगी। उन्होंने यह भी कहा कि अगर आदर्श आचार संहिता को लेकर कहीं उल्लंघन हो रहा हो तो उनके ध्यान में लाया जाए। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सुदेश मोख्टा ने बताया कि चुनाव पर्यवेक्षक धर्मवीर टांडी राष्ट्रीय जल विद्युत निगम के करियां गेस्ट हाउस में ठहरे हैं। उनके मोबाइल नंबर 76499-11604 पर भी संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें