फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गली वॉरियर्स की टीम ने 75 रनों से गैहरा की टीम को हराया

विज्ञापन
cricket
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंबा। ऐतिहासिक चंबा चौगान में आयोजित राज कुमार ब्रिजेंद्र सिंह मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता के तहत गली वॉरियर्स ने गैहरा की टीम को 75 रनों से हराकर प्रतियोगिता के अगले दौर में प्रवेश किया है। मैच में टॉस जीतकर गली वॉरियर्स ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए गली वॉरियर्स की टीम ने निर्धारित बीस ओवरों में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 175 रन बनाए। गली वॉरियर्स की ओर से ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए विक्की ने चार चौके और दो छक्कों की मदद से 67 रन बनाए। जबकि विक्की का साथ देते हुए तनु ने भी 25 गेंदों में 37 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। गैहरा की ओर से निशांत, पवन कुुमार और तोला ने दो-दो विकेट चटकाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी गैहरा की टीम महज 100 रनों पर ही आल आउट हो गई। गैहरा की ओर से थिडु ने सर्वाधिक 19 रन बनाएं। गली वॉरियर्स की ओर से हंसराज ने तीन, लक्की ने दो ओर अजीत और मोनू ने एक-एक विकेट चटकाया। गली वॉरियर्स ने यह मैच 75 रनों से जीतकर प्रतियोगिता के अगले दौर में प्रवेश किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें