फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: चंबा के चुवाड़ी में 14 युवाओं को मिली निजी क्षेत्र में नौकरी

Fri, 06 Sep 2024 10:44 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। जिला रोजगार कार्यालय चंबा के तत्वावधान में रोजगार उप कार्यालय चुवाड़ी में परिसर साक्षात्कार करवाए गए। इस दौरान 14 युवाओं को नौकरी मिली। परिसर साक्षात्कार में 14 युवाओं ने भाग लिया।
विज्ञापन

कंपनी के अधिकारियों ने युवाओं का साक्षात्कार लिया और बेरोजगार युवाओं को नौकरी दी। कंपनी इन युवाओं को ज्वाइनिंग देगी। निजी कंपनी 245 पद भरने चंबा पहुंची है। जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान ने बताया कि 14 युवाओं को नौकरी मिली है। कहा कि 9 सितंबर को उप रोजगार कार्यालय तीसा में परिसर साक्षात्कार होंगे। आवेदकों की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं, 12वीं, स्नातक और आयु सीमा 20 से 36 वर्ष तय की गई है। पुरुष अभ्यर्थी की ऊंचाई 5 फीट 7 इंच से अधिक तथा न्यूनतम वजन 60 किलोग्राम और महिला अभ्यर्थी की ऊंचाई 5 फीट 4 इंच से अधिक तथा न्यूनतम वजन 48 किलोग्राम होना चाहिए। बताया कि चयनित युवाओं को 10 से 25 हजार रुपये के बीच वेतन दिया जाएगा। आवेदक को विभागीय वेबसाइट www.eemis.hp.nic.in पर ऑनलाइन पंजीकरण करवाना होगा। आवेदक साक्षात्कार के लिए शैक्षणिक योग्यता के मूल प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो, रोजगार कार्यालय का प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, बायोडाटा दस्तावेज लेकर निर्धारित स्थानों पर सुबह 11:00 बजे उपस्थित हो सकते हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें