चंबा। भरमौर के सार्वजनिक स्थानों पर बीड़ी-सिगरेट पीने वाले 14 लोगों के पुलिस ने चालान काटे। उनसे 1,400 रुपये जुर्माना भी वसूल किया। एसएचओ बाबू राम शर्मा की अगुवाई में पुलिस टीमों ने विभिन्न स्थानों में दबिश देकर यह कार्रवाई की। इन दिन पुलिस की तरफ से नशे के खिलाफ विशेष अभियान चलाया है। इसमें उन सभी लोगों के चालान काटे जा रहे हैं, जो कि सार्वजनिक स्थानों में धूम्रपान करते हैं। एएसपी हितेश लखनपाल ने बताया कि पुलिस का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।