फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: किराना की दुकान से शराब की 14 पेटियां बरामद

Thu, 09 May 2024 10:01 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। भरमौर के पुराने बस स्टैंड में किराना की दुकान से पुलिस ने शराब की 14 पेटियां पकड़ी हैं। दुकानदार के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

बुधवार शाम को पुलिस टीम भरमौर पुराने बस स्टैंड के पास गश्त कर रही थी। उसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि पंकज ठाकुर निवासी प्रंघाला ने किराना की दुकान में अवैध शराब छिपा रखी है। सूचना के आधार पर पुलिस ने दुकान में दबिश दी। इस दौरान पुलिस को दुकान में शराब की 14 पेटियां बरामद हुईं। इसे पुलिस ने जब्त कर लिया। दुकानदार के खिलाफ केस दर्ज किया। दुकानदार के पास शराब को रखने के लिए किसी तरह का लाइसेंस नहीं था। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने मामले की पुष्टि की है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें