देसी शराब के 132 बोतलें बरामद
चुवाड़ी (चंबा)। पुलिस थाना चुवाड़ी की टीम ने गुप्त सूचना पर किराना की दुकान में दबिश देकर 132 बोतल देसी शराब ऊना नंबर-1 बरामद करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। व्यक्ति की पहचान साहब सिंह गांव कोहलारी डाकघर तारागढ़ तहसील भटियात जिला चंबा के रूप में हुई है। संवाद