फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लढोगी गांव में डेढ़ महीने से पेयजल आपूर्ति बाधित

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भरमौर (चंबा)। ग्राम पंचायत बडग्रां के लढ़ोगी गांवों में डेढ़ सप्ताह से पानी के लिए हाहाकार मचा है। पेयजल की आपूर्ति के बाधित होने से ग्रामीणों को पीने और अन्य उपयोग के लिए पानी की सप्लाई नहीं हो पा रही है। नतीजतन, ग्रामीणों को बर्फ पिघलाकर और मीलों दूरस्थ स्थित प्राकृतिक जल स्रोत से ही पानी भर-भरकर लाना पड़ रहा है। पानी की आपूर्ति नहीं होने की सूरत में लोगों की दिक्कतें बढ़कर रह गई हैं। ग्रामीणों की मानें तो वह कई बार विभागीय कर्मचारियों को समस्या के बारे में अवगत करवा चुके हैं। लेकिन, समस्या का समाधान न हो पाना चिंता का विषय बना हुआ है। गौरतलब हो कि जिले में हुई बर्फबारी के बाद ग्रामीण क्षेत्रों में अभी भी जनजीवन सामान्य नहीं हो पाया है। बडग्रां पंचायत के अधीन आते लढ़ोगी गांव में डेढ़ सप्ताह से पानी की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। हालांकि, ग्रामीणों के घरों में स्थापित पानी के नल मात्र शोपीस बने हुए हैं। ग्रामीणों की मानें तो वह पानी के बिलों की समयानुसार अदायगी कर देते हैं। ऐसे में डेढ़ सप्ताह में पानी की समस्या का हल नहीं निकाल पाना विभागीय लापरवाही की पोल खोल कर रख रहा है। ग्रामीण कपिल देव, अनिल कुमार, राजकुमार, काहन सिंह, सुरेंद्र, उत्तम चंद, चैन सिंह, संजय कुमार, नरेश कुमार, गोबिंद, अंग्रेज सिंह, ओम प्रकाश, पुरुषोत्तम और लेखराज का कहना है कि डेढ़ माह से पानी के लिए उन्हें दर-दर भटकना पड़ रहा है। पानी की आपूर्ति न हो पाने की सूरत में गांव की 200 की आबादी को परेशानियां ही उठानी पड़ रही हैं। उन्होंने विभागीय अधिकारी से प्राथमिकता के आधार पर समस्या का समाधान करवाने की मांग उठाई है। आईपीएच विभाग के कनिष्ठ अभियंता अनिल ठाकुर ने बताया कि गांव में पानी की आपूर्ति बंद होने बारे उन्हें सूचना मिली है। उन्होंने कहा कि समस्या का समाधान जल्द करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें