अंडर-12 लड़के-लड़कियों की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के तहत बुधवार को विभिन्न मुकाबले खेले गए। इसमें लड़कों की कबड्डी प्रतियोगिता में शिमला ने किन्नौर को मात दी। जबकि दूसरे मैच में किन्नौर की टीम ने मंडी को हराया। कबड्डी का सेमीफाइनल मैच सोलन और शिमला के बीच में खेला गया। इसमेें सोलन की टीम ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए शिमला की टीम को मात दी। वहीं, दूसरा सेमीफाइनल मैच सिरमौर और कुल्लू के बीच में खेला गया। इसमें सिरमौर की टीम ने कुल्लू को हराया। लड़कियों की कबड्डी प्रतियोगिता का पहला सेमीफाइनल मैच सिरमौर और मंडी के बीच में खेला गया।
इसमें सिरमौर की टीम ने मंडी की टीम को पटकनी लगाई। दूसरा सेमीफाइनल मैच ऊना और सोलन के बीच में खेला गया। इसमें ऊना की टीम ने सोलन की टीम को हराकर फाइनल में जगह पक्की की। लड़कों की खो-खो प्रतियोगिता में सोलन की टीम ने कांगड़ा की टीम को हराया। शिमला की टीम ने हमीरपुर की टीम को मात दी। इसके अलावा अन्य खेले गए शिमला और मंडी के मैच में शिमला की टीम ने मंडी को हराया। लड़कियों की खो-खो प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मैच सिरमौर और चंबा की टीमों के बीच में खेला गया। इसमें चंबा की टीम ने सिरमौर की टीम को पटकनी देकर फाइनल में जगह पक्की की। दूसरा सेमीफाइनल मैच कुल्लू और सोलन के बीच खेला गया। इसमें कुल्लू की टीम ने सोलन की टीम को हराया।