नियमित सेवाएं न मिलने से महिला गृह रक्षक परेशान
एक माह में तैनाती किए जाने की उठाई मांग
महिला गृह रक्षकों ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। महिला गृृह रक्षकों का प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को उपायुक्त हरिकेश मीणा से मिला। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त से आग्रह किया है कि उनकी नियमित रूप से सेवाएं ली जाएं। प्रतिनिधिमंडल में शामिल महिला गृह रक्षकों में उप प्रधान अनुराधा, बिमला, सत्या, कमला, बिंता, मधुबाला, गायत्री, रंजना, बिन्दु, सत्या आदि ने बताया कि दो सालों से उनकी नियमित रूप से सेवाएं नहीं ली जा रही हैं। इसके चलते उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में 14 महिला गृहरक्षक सेवाएं दे रही हैं जबकि करीब चालीस महिला गृहरक्षक घर में बैठी हुई हैं। हालांकि, वे इसके बारे में कई बार मांग कर चुकी हैं लेकिन अभी तक कोई सकारात्मक पहल नहीं की गई है। प्रदेश सरकार उनके लिए कोई प्रयास नहीं कर रही है।