फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरोड़ी बीट में मंगला के पास जंगल में भड़की आग, वन संपदा राख

विज्ञापन
विज्ञापन
मंगला के पास जंगल में आग, वन संपदा राख
विज्ञापन

कई चील के पेड़ भी आए आग की चपेट में
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। वन विभाग की सरोड़ी बीट के मंगला के पास जंगल में आग लगने से वन संपदा जल कर राख हो गई। वन रक्षक ने अज्ञात लोगों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई गई है। अभी तक जंगल में आग लगाने वाले का पता नहीं लग पाया है। जंगल की तीन हेक्टेयर भूमि में यह आग फैल गई, जिसे बुझाने में वन विभाग के कर्मचारी जीतोड़ मेहनत करते दिखे। जंगल की जमीन पर पड़ी सूखी घास में आग की चिंगारी भीषण आग में बदल गई, जिसमें जंगली झाड़ियों सहित कई चील के पेड़ आग की भेंट चढ़ गए। शनिवार सुबह अचानक मंगला के पास जंगल में आग लग गई। जंगल से उठते धुएं का जायजा लेने के लिए वन रक्षक सहित अन्य कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने देखा कि जंगल में आग भड़की हुई है। उन्होंने आग लगने के कारणों की जांच के लिए आसपास के लोगों से भी पूछताछ की लेकिन कोई पता नहीं चला। वन रक्षक ने तुरंत पुलिस थाना चंबा में अज्ञात लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। वन रक्षक की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आग लगाने वाले लोगों की तलाश शुरू कर दी। जंगल में आग लगाने वालों पर शिकंजा कसने के लिए वन विभाग ने अपने स्तर पर कमेटियों का गठन किया है लेकिन शरारती तत्व रात के अंधेरे में जंगल में आग लगाने की घटना को अंजाम दे रहे हैं। वनमंडलाधिकारी संजीव शर्मा ने बताया कि मंगला के पास जंगल में आग लगी हुई थी, जिसे बुझाने में विभाग के कर्मचारी जुटे रहे। आग लगाने वाले अज्ञात लोगों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवा दी है। विभाग की ओर से गठित टीम अपने स्तर पर भी जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें