फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालू पुल से बड़े वाहनों की आवाजाही पर अब पूर्ण प्रतिबंध

विज्ञापन
आेवरब्रिज। - फोटो : demo pic
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। चंबा-बालू मार्ग पर स्थित बालू पुल पर अब बड़े वाहनों की आवाजाही पर प्रशासन ने पूरी तरह रोक लगा दी है। इस पुल से अब निजी बसों और सरकारी बसों सहित मालवाहक ट्रकों की आवाजाही पर प्रतिबंध रहेगा। पुल से अब छोटे वाहन दस किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से आवाजाही कर पाएंगे। बैरा स्यूल प्रबंधन के विशेषज्ञों के निरीक्षण किए जाने के बाद यह निर्णय प्रशासन ने लिया है। ऐसे में अब साहो और तीसा की ओर जाने वाले वाहन वाया सरोथा ही आवाजाही करेंगे। वीरवार को यह निर्देश उपायुक्त सुदेश मोख्टा ने निर्देश जारी किए हैं। अक्तूबर माह में परेल पुल गिरने के बाद प्रशासन हरकत में आया था और जर्जर हो चुके पुल की मरम्मत कार्य शुरू किया था। इसको देखते हुए पहले भी बड़े और मालवाहक वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दिया गया था। परेल पुल गिरने के बाद सभी वाहनों की आवाजाही बालू पुल से होने लगी थी। मगर बालू पुल की हालत खस्ता होने के चलते प्रशासन ने बालू पुल से भी वाहनों की आवाजाही सीमित कर दी गई थी। मगर हाल ही में बैरा स्यूल पावर प्रोजेक्ट प्रबंधन ने पुल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद इस पुल से वाहनों की आवाजाही बढ़ा संकट बताया। ऐसे में अब उपायुक्त सुदेश मोख्टा ने उक्त निर्देश जारी किए हैं। जिलाधीश चंबा सुदेश मोख्टा ने बताया कि बालू बृज को बड़े वाहनों की आवाजाही के लिए बंद किया गया है। लोगों की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए ही ये निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें