फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंबा मेडिकल कॉलेज में 24 घंटे रहेगी बिजली की सुविधा

विज्ञापन
demo pic - फोटो : demo pic
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंबा। पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में अब बिजली जाने से मरीजों को परेशानियों से नहीं जूझना पड़ेगा। अस्पताल में 24 घंटे बिजली की सुविधा रहेगी। इसके लिए मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने अस्पताल में रखे जेनरेटर को अपडेट किया है। जनरेटर में बैटरियों की संख्या बढ़ाकर उसे आटोमेटिक बनाया गया है। अब अस्पताल में लाइट जाने पर आटोमेटिक जनरेटर चालू हो जाएगा। इससे पहले ऐसा नहीं होता था। पहले बिजली गुल होने पर एक कर्मचारी को जनरेटर चालू करने के लिए जाना पड़ता था। इससे मरीजों को ज्यादा देर तक अंधेरे में नहीं रहना पड़ेगा। इस सुविधा के चालू होने से रात को उपचाराधीन मरीजों और उनके तीमारदारों को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। जनरेटर के जरिये पूरे अस्पताल के सभी वार्डों को बिजली मुहैया होगी। इससे पहले मात्र अपातकालीन कक्ष और एक या दो वार्ड ही जनरेटर से रोशन होते थे। रात को बिजली गुल होने से मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ता था। इसको लेकर कई बार तीमारदारों ने अस्पताल प्रबंधन से शिकायतें भी की। इन शिकायतों के ऊपर कड़ा संज्ञान लेते हुए मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने जनरेटर सिस्टम को अपडेट किया। तीमारदार योगराज, शम्मी कुमार, अजय कुमार, महिंद्र सिंह, चमन सिंह, राजकुमार, बलदेव, संजय कुमार और रवि कुमार ने बताया कि मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने जनरेटर सिस्टम को अपडेट करके मरीजों को काफी राहत पहुंचाई है। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विनोद शर्मा ने बताया कि अस्पताल में रखे जनरेटर को अपडेट किया गया है। अब रात को बिजली गुल होने पर जनरेटर आटोमेटिक चालू हो जाएगा। इससे अस्पताल में बिजली गुल होते ही जनरेटर से रोशनी हो जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें