चंबा। कला सृजन पाठशाला का आयोजन शुक्रवार को इरावती होटल चंबा में किया गया। इसका विषय निर्मल वर्मा जयंती और राष्ट्रीय राजनीति स्वच्छ एवं स्वस्थ रखा गया। इस कवि गोष्ठी में युवा कवियों ने बढ़ चढ़ कर अपनी भूमिका निभाई। कार्यक्रम की शुरुआत बेटियों ने दीप प्रज्वलित कर की। इसके बाद अध्यक्ष शरत शर्मा, भूपेंद्र जसरोटिया, पीजी कॉलेज चंबा के हिंदी विभाग के अध्यक्ष डॉ. संतोष तथा मंच के संरक्षक पराशर ने भी दीप प्रज्वलित किया। उसके बाद युवा रचनाकार आशा, सेवती, हर्षा, रीना ने निर्मल वर्मा पर लेख पढ़े। उसके बाद युवा कवि हेमराज ने नेता के स्वरूप का परिचय नामक शीर्षक कविता का पाठ किया। इस के बाद डॉ. संतोष कुमार ने निर्मल वर्मा पर विवेचनात्मक वक्तव्य रखा। उसके बाद भूपेंद्र जसरोटिया ने एक कविता और एक गजल भी प्रस्तुत की। जिस पर सभी झूमते हुए नजर आए। कार्यक्रम के बीच में इस सत्र के मुख्य अतिथि अनिल गोमा रहे। उन्होंने अपने वक्तव्य से सबको प्रभावित किया। अध्यक्ष शरत शर्मा ने कविता पढ़ी। इसी के साथ समापन समारोह आयोजित किया गया।