फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहाड़ी से पत्थर गिरनें और डंगा धंसने से तीन घर क्षतिग्रस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सलूणी( चंबा)। ग्राम पंचायत किहार के इकुंजा गांव में पहाड़ी से बड़ा पत्थर गिरने से एक मकान क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि घर के हादसे के समय परिवार के सदस्य दूसरे कमरे में थे। इस वजह से वह सुरक्षित हैं। हालांकि पत्थर गिरने से घर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। यह घर अयूब खान पुत्र बशीर खान का है। प्रशासन की ओर से पीड़ित परिवार को पांच हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान की गई है। पंचायत प्रधान बेबी मांगरा ने बताया कि प्रभावित परिवार को दूसरे के घर में पनाह ली है। साथ ही उन्होंने प्रशासन से मांग की कि प्रभावित परिवार को घर बनाने के लिए जल्द मदद मुहैया करवाई जाए। इसके अलावा तैंथा गांव में दो अन्य घरों को भी नुकसान पहुंचा है। इन घरों में रहने वाले परिवारों ने दूसरों के घरों में पनाह ली है। यासीन पुत्र नजामदीन निवासी गांव तैंथा के घर साथ डंगा ढहने से घर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं यूसुफ पुत्र ताजदीन निवासी तैंथा के घर के सामने का डंगा धंसने से घर की दीवार क्षतिग्रस्त हो हुई है। दोनों परिवारों ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है। एसडीएम सलूणी विजय धीमान ने बताया कि इकुंजा गांव में पत्थर गिरने से मकान को क्षति पहुंची है। प्रभावित परिवार को राहत राशि प्रदान कर दी गई है। जबकि दूसरे गांव में भी दो मकानों को क्षति पहुंचने की खबर मिली है। राजस्व टीम को मौका करने के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें