फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरेकड़ी पंचायत में लोगों को नहीं मिली मनरेेगा की दिहाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
सलूणी (चंबा)। विकास खंड सलूणी की ग्राम पंचायत दरेकड़ी में डेढ़ दर्जन महिलाओं को दो सालों से मनरेगा में दिहाड़ी का भुगतान नहीं किया गया है। महिलाएं दिहाड़ी के पैसे लेने के लिए बार-बार खंड कार्यालय और पंचायत कार्यालय के चक्कर काट रही हैं। मगर हर बार महिलाओं को कोई न कोई बहाना बताकर वापिस भेज दिया जाता है। हालांकि मनरेेगा में दिहाड़ी का भुगतान करने के लिए 15 दिनों का प्रावधान हैं। मगर उपरोक्त पंचायत में 16 महिलाएं दो वर्षों से मनरेगा की दिहाड़ियों का भुगतान लेने को तरस रही हैं। दो वर्षों से महिलाओं को उनका मेहनताना नहीं मिला है। इससे साफ है कि मनरेगा की दिहाड़ी का 15 दिनों के भीतर भुगतान की बातें कागजों तक ही सीमित है। प्रभावित बिमला देवी, चंपा देवी, गुज्जरी, दर्शना, सरोज, राधा, देवकी और अंबिका ने बताया कि उन्होंने ग्राम पंचायत दरेकड़ी के वार्ड खनकुड, निरलनी, दरेकड़ी, चोगा और गंबीर में भूमि सुधार समेत अन्य पंचायत के कार्यों में 30 से 45 दिहाड़ी लगाई थी। मगर इसका भुगतान उन्हें अभी तक नहीं किया गया है। बैंक में वह तीन बार अपना आधार नंबर अपडेट करवा चुकी हैं। मंगलवार को उन्होंनेे समस्या के बारे में जीपीआरबी ग्राम संसाधन व्यक्ति विनोद शर्मा और पंचायत संसाधन व्यक्ति दिनेश कुमार को बताया। उन्होंने महिलाओं की समस्या को लेकर बीडीओ सलूणी को अवगत करवा दिया। पंचायत प्रधान नीलमो देवी ने बताया कि महिलाओं की मनरेगा दिहाड़ी का भुगतान न होने की शिकायत वह कई बार खंड कार्यालय में करवा चुकी हैं। मगर अभी उनके पैसे का भुगतान नहीं किया गया है। बीडीओ सलूणी इंदु शर्मा ने बताया कि उनके ध्यान में यह मामला लाया गया है। पंचायत सचिव और ग्राम रोजगार सेवक को महिलाओं की दिहाड़ी का जल्द भुगतान करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें