फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल में लिफ्ट खराब, मरीज हुए परेशान

विज्ञापन
लिफ्ट - फोटो : SELF
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

चंबा। चंबा मेडिकल कॉलेज में सोमवार को लिफ्ट खराब होने से मरीजों और उनके तीमारदारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा। इस वजह से तीमारदारों को मरीजों को ट्राली के जरिये एक जगह से दूसरी जगह ले जाना पड़ा। तीमारदार सुनील कुमार, चैन सिंह, योग राज, सुरेंद्र, मान सिंह, रूपलाल, अमर सिंह, अमरनाथ, जय सिंह और रविंद्र कुमार ने बताया कि चंबा अस्पताल में सोमवार को किसी भी मरीज को लिफ्ट की सुविधा नहीं मिल पाई। अस्पताल प्रबंधन ने खराब लिफ्ट को ठीक करने की भी उचित व्यवस्था नहीं की। इस वजह से कई मरीजों को सीढ़ियों से आवाजाही करनी पड़ी। वहीं गंभीर रूप से घायल मरीजों को ट्राली के माध्यम से एक जगह से दूसरी जगह तक पहुंचाया गया। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विनोद शर्मा ने बताया कि तकनीकी खराबी आने की वजह से लिफ्ट खराब रही। इसे दुरुस्त करवाने के ऑर्डर दे दिए गए हैं। जल्द ही लिफ्ट ठीक हो जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें