फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंबा में युवाओं ने तोड़े जात-पात के बंधन, पवित्र बंधन में बंधे

विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : demo pic
विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। जिला चंबा में युवा जात-पात के बंधन तोड़कर शादी जैसे पवित्र बंधन में बंध रहे हैं। यह बात जिला कल्याण विभाग के पास अंतरजातीय विवाह योजना के तहत पहुंचे आवेदनों में सामने आई है। इस बार जिला में करीब 50 दंपतियों ने अंतरजातीय विवाह योजना के लिए आवेदन किया है। विभाग ने इन आवेदनों को उच्चाधिकारियों को स्वीकृति के लिए भेज दिया है। स्वीकृति मिलने के बाद योजना के तहत निर्धारित प्रोत्साहन राशि से इन्हें लाभान्वित किया जाएगा। जिला कल्याण अधिकारी हाकम चौहान ने बताया कि योजना के तहत जिला से करीब पचास आवेदन इस साल पहुंचे है। उन्होंने कहा कि इन आवेदनों को स्वीकृति के लिए भेजा गया है। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार ने जात-पात के बंधन को खत्म करने के लिए अंतरजातीय विवाह योजना का क्रियान्वयन किया है। इसके चलते दंपती को विशेष सहायता राशि का प्रावधान है। इसके लिए नव दंपती को पचास हजार रुपये दिए जाते हैं। हर साल जिला में इस योजना का रिस्पांस काफी बेहतर रहा है। इस साल भी पचास नव दंपती ने योजना से लाभान्वित होने के लिए आवेदन किया है। विभाग ने आए आवेदनों को स्वीकृति के लिए उच्चाधिकारियों को भेज दिया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें