फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मियाड़ी गला में आईपीएच का वाटर स्टोरज टैंक खुला

विज्ञापन
विज्ञापन
मियाड़ी गला वाटर स्टोरेज टैंक से हजारों लोगों को दूषित पानी की आपूर्ति
विज्ञापन

ढक्कन की व्यवस्था न होने से टैंक में नहाते हैं जानवर, हादसों का भी अंदेशा
टैंक से पचास मीटर की दूरी पर है स्कूल, बाउंड्री वॉल भी नहीं
अमर उजाला ब्यूरो
खज्जियार(चंबा)। मियाड़ी गला के समीप बने वाटर स्टोरेज टैंक खज्जियार सहित आसपास की हजारों की आबादी को दूषित पानी की सप्लाई की जा रही है। इसकी वजह यह है कि स्टोरेज टैंक में ढक्कन की कोई व्यवस्था नहीं है। इस वजह से टैंक में जंगली जानवर नहाते रहते हैं। इससे लोगों में खासा रोष है। लोगों का कहना है कि आईपीएच विभाग को कई बार इस संबंध में शिकायत की जा चुकी है। मगर आज तक इस संबंध में कोई उचित कदम नहीं उठाया गया है। इस वजह से खज्जियार सहित आसपास की चार पंचायतों के चार हजार लोगों को दूषित पानी की सप्लाई की जा रही है। इसके साथ स्टोरेज टैंक में स्कूल के नजदीक होने के कारण यहां हादसे का अंदेशा भी बना रहता है। क्योंकि टैंक के चारो ओर बाउंड्री वॉल का निर्माण भी नहीं किया गया है। स्थानीय निवासी मदन लाल, अशोक कुमार, धर्म चंद, त्रिलोक सिंह, बिट्टू राम, सुदर्शन सिंह, धर्म चंद, सोभिया राम, प्रेमलाल और पवन कुमार रोशन कुमार ने बताया कि वाटर टैंक से खज्जियार के लिए पानी की आपूर्ति होती है। यहां बाउंड्री वॉल न होने के चलते जानवर भी घूमते रहते हैं। ऐसे में स्थानीय लोगों को आशंका है कि उन्हें स्वच्छ जल नहीं मिल रहा है। स्थानीय लोगों ने आईपीएच विभाग से मांग की है कि वाटर स्टोरेज टैंक को ढका जाए। साथ ही यहां बाउंड्री वॉल का निर्माण भी किया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें