फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झौड़ा लचोड़ी मार्ग पर छह घंटे थमी वाहनों की रफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
तेलका (चंबा)। झौड़ा-लचोड़ी मार्ग बुधवार सुबह करीब पांच बजे भूस्खलन से अवरुद्ध हो गया। इसके चलते यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। मार्ग के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। लोक निर्माण विभाग ने मार्ग को सुबह 11 बजे वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल किया। आमिर खान, अनिल कुमार, चैन लाल, बशीर मुहम्मद, बाल कृष्ण और चमारू राम आदि ने बताया कि सुबह के समय मार्ग बंद होने के चलते उन्हें पैदल कोटी तक पहुंचना पड़ा। जहां से उन्हें बसें मिलीं। लोक निर्माण विभाग भलेई के सहायक अभियंता कल्याण भट्ट ने बताया कि भारी बारिश से जगह-जगह मार्ग अवरुद्ध हो गया था। मशीन और लेबर लगाकर मलबा हटाकर मार्ग यातायात के लिए बहाल कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें