पांगी में सेचू से चस्क मार्ग से बर्फ को हटाती जेसीबी।स्त्रोत विभाग
चंबा। जनजातीय क्षेत्र पांगी में बुधवार को माल रोड किलाड़ समेत 12 संपर्क मार्ग यातायात के लिए बहाल हो गए। लोक निर्माण विभाग ने ने आठ जेसीबी मशीनें लगाकर बर्फ को हटाया। इस दौरान पुंटो, करयास, लुज, उदेणी, धरवास, मिंधल, थांदल, रेई, खज्जियार, कुठल, शुण और सेचू वैली के लिए रास्ते बहाल किए गए। वहीं, सुराल के लिए 12 किलोमीटर, करियुणी के लिए छह किलोमीटर, चस्क के लिए चार किलोमीटर तक सड़क बहाल हो पाई है। लोक निर्माण विभाग मंडल किलाड़ के अधिशासी अभियंता रवि कुमार शर्मा ने बताया कि बर्फबारी के कारण पांगी घाटी में जो मार्ग बाधित हुए थे। उनमें से अधिकतर को बहाल करवाया जा चुका है। इन मार्गों के बहाल होने से 19 पंचायतों की 30,000 आबादी को लाभ मिला है।