फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: लोक मित्र केंद्र के भवन की शटरिंग के लिए काट दिए कैल के 12 पेड़

Wed, 18 Sep 2024 10:44 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
लोक मित्र निर्माणाधीन  भवन में शेटरिंग के लिए लगाई गई  कैेल की लकड़ी। स्त्रोंत-जागरूक  पाठक
विज्ञापन
लोक मित्र केंद्र के भवन की शटरिंग के लिए काट दिए कैल के 12 पेड़
विज्ञापन

चुराह की आयल पंचायत का मामला, वन विभाग ने ठोंका 61 हजार रुपये का जुर्माना
वन रक्षक ने मौके का निरीक्षण कर तैयार की डैमेज रिपोर्ट, दो माह में भरना होगा जुर्माना
सुभाष कुमार अग्निहोत्री
चंबा। पंचायत स्तर पर निर्माणाधीन लोक मित्र केंद्र भवन की छत की शटरिंग के लिए दस से 12 कैल के छोटे पेड़ों पर कुल्हाड़ी चला दी गई है। इसकी किसी को भनक तक नहीं लगी। चुराह उपमंडल की आयल पंचायत में यह मामला सामने आया है।
वन विभाग को कैल के पेड़ काटने के बारे में पता चला तो वन रक्षक की अगुवाई में टीम मौके पर पहुंची। पेड़ों की डैमेज रिपोर्ट तैयार कर काम कर रहे मजदूरों को 61 हजार रुपये का जुर्माना किया गया। कामगारों को दो माह के भीतर जुर्माना अदा न करने पर कोर्ट में इसे भरना पड़ेगा। वन विभाग की इस कार्रवाई के बाद श्रमिकों में हड़कंप है।
विज्ञापन

चुराह की आयल पंचायत में लोक मित्र केंद्र का एक कमरा बनाया जा रहा है। इसके लिए करीब पांच लाख रुपये का बजट स्वीकृत हुआ है। भवन निर्माण का कार्य कर लिया गया है। इसके बाद अब लेंटर डालने से पहले शटरिंग के लिए लकड़ी की जरूरत पड़ी। ऐसे में लकड़ी खरीदने के बजाय श्रमिकों ने कैल के 10 से 12 पेड़ काटकर इनकी शटरिंग तैयार कर दी। वन रक्षक ने मौके पर पहुंचकर लकड़ी बरामद करने के बाद अपने स्तर पर डैमेज रिपोर्ट तैयार की है। इसी रिपोर्ट के आधार पर श्रमिकों को 61 हजार रुपये का जुर्माना किया गया है। संवाद

आयल पंचायत के प्रधान शुक्रदीन ने बताया कि लोक मित्र भवन का एक कमरा बनाने के लिए पांच लाख बजट स्वीकृत हुआ है। इसके तहत कार्य करवाया जा रहा है। वह किसी कार्य के चलते जिले से बाहर गए हैं। उन्हें इस बारे में जानकारी नहीं है।
विज्ञापन


वन विभाग के बीओ कम आरओ पवन कुमार ने बताया कि लोक मित्र भवन की शटरिंग में लगने वाले खंभों की जगह कैल के पेड़ काटकर मौके पर लगाए गए मिले हैं। वन रक्षक ने डैमेज रिपोर्ट तैयार कर श्रमिकों को 61 हजार रुपये जुर्माना किया है। जुर्माना अदा न करने पर न्यायालय में मामला देकर वहां से जुर्माना वसूला जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें