फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: 1,19,539 बच्चों को खिलाई कीड़े मारने की दवा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। जिले की प्राथमिक, उच्च और वरिष्ठ माध्यमिक पाठशालाओं में वीरवार को 1,19,539 बच्चों को एल्बेंडाजोल और 35,174 विटामिन की टेबलेट खिलाई गई। स्वास्थ्य विभाग की ओर से चलाए गए अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों, आशा वर्करों और स्वयंसेवियों ने अभियान को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। अभियान में भी यदाकदा छूटने वाले बच्चों के लिए अब डोर-टू-डोर कैंपेनिंग स्वास्थ्य महकमा आरंभ कर सकता है। राजकीय प्राथमिक विद्यालय थल्ली सियुका में बच्चों को एल्बेंडाजोल की दवाई खिलाई गई। इस मौके पर स्कूल प्रभारी नेक राज और स्वयंसेवी अध्यापक अमित कुमार भी उपस्थित रहे। आशा कार्यकर्ता रीना देवी ने एल्बेंडाजोल की दवाई के बारे बच्चों को बताया कि यह दवाई हमारे लिए क्यों जरूरी है और इससे हमें क्या लाभ होता है। आशा कार्यकर्ता ने बताया कि गलत खानपान से हमारे पेट में कीड़े पैदा हो जाते हैं जो शरीर को लगने बाले पोषक तत्वों को खा जाते हैं। इससे हमारे शरीर का सर्वांगीण विकास नहीं हो पाता है। अगर हमारे पेट में कीड़े होंगे तो हमारे शरीर में खून की कमी हो जाएगी और हमारा शरीर दुबला-पतला हो जाएगा। हम शारीरिक और मानसिक रूप से भी अस्वस्थ रहेंगे। इसीलिए हमें एल्बेंडाजोल की टेबलेट खिलाई जाती है जो पेट के कीड़ों को खत्म कर देती है। इस मौके पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सियुका सुमन कुमारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता थल्ली की कार्यकर्ता इंद्रा देवी ने प्री-प्राइमरी के बच्चों को एल्बेंडाजोल की दवाई खिलाई। प्रभारी अध्यापक नेक राज और स्वयंसेवी अध्यापक अमित कुमार ने भी इस मौके पर बच्चों को स्वास्थ्य से संबंधित जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें