फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: राष्ट्रीय लोक अदालतों में निपटाए 1190 मामले, 1.13 करोड़ के करवाए समझौते

Sat, 11 May 2024 10:11 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
राष्ट्रीय लोक अदालत के दौरान मामले की सुनवाई करते​ न्यायधीश। संवाद
विज्ञापन
चंबा। राष्ट्रीय लोक अदालत में 3054 में से 1190 मामलों का निपटारा किया गया। इस दौरान एक करोड़ 12 लाख 93 हजार 860 रुपये के समझौते करवाए गए।
विज्ञापन

जिले की विभिन्न अदालतों में वसूली, बिजली बिल, बीएसएनएल वसूली, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी के वसूली और यातायात संबंधी मामले पेश किए गए। जिला एवं सत्र न्यायाधीश चंबा पीआर पहाड़िया अध्यक्षता में राष्ट्रीय लोक अदालत हुई। इसमें 42 में से 32 मामलों का निपटारा कर 52 लाख 72 हजार 918 रुपये के समझौते करवाए गए। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश माेहित बंसल की अध्यक्षता में हुई राष्ट्रीय लोक अदालत में 51 मामले पेश हुए। इनका निपटारा कर 38 लाख 90 हजार 96 रुपये के समझौते करवाए गए।
वरिष्ठ सिविल जज एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी सुभाष चंद्र भसीन की अध्यक्षता में राष्ट्रीय लोक अदालत में 2106 मामले प्रस्तुत हुए। इनमें 480 मामले निपटाकर 7 लाख 92 हजार 516 रुपये के समझौते करवाए गए। सिविल जज एवं न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी कर्म प्रताप सिंह ठाकुर की राष्ट्रीय लोक अदालत में 430 मामले पेश हुए। इनमें 430 मामलों का निपटारा कर 5 लाख 7 हजार 700 रुपये के समझौते करवाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिविल जज एवं अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी दिव्या शर्मा की अध्यक्षता में राष्ट्रीय लोक अदालत में 241 में से 58 मामलों का निपटारा हुआ। 49 लाख 96 हजार, 940 रुपये के समझौते करवाए गए। सिविल जज एवं न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी तीसा सुमित ठाकुर की अध्यक्षता में राष्ट्रीय लोक अदालत में 184 में से 139 मामले निपटाए गए। इनमें 18 लाख 33 हजार 690 रुपये के समझौते करवाए गए। इनमें सबसे अधिक मोटर वाहन अधिनियम एवं मुआवजे संबंधी मामलों के अलावा दीवानी-फौजदारी, अग्रिम जमानत, वेतन संबंधी मामले, दीवानी वसूली, घरेलू हिंसा, खर्चे भत्ता संबंधी, शॉप एक्ट, यातायात, श्रम अधिनियम, आबकारी एवं कराधान संबंधी मामलों में जिले की सभी अदालतों में 3054 मामले पेश हुए। इनमें 1190 मामलों का निपटारा कर एक करोड़ 12 लाख 93 हजार 860 रुपये के समझौते करवाए गए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें