फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: जिले में इस साल मिले टीबी के 1,186 मरीज

Wed, 27 Dec 2023 10:21 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। जिला चंबा की 309 पंचायतों में चालू वर्ष में 1,186 टीबी के मरीज दर्ज हुए हैं। जिले भर में स्वास्थ्य विभाग की टीमें पंचायत से लेकर गांव स्तर पर टीबी के मरीजों की तलाश में लगी हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा साल भर में टीबी के मरीजों की तलाश करने के लिए समय-समय पर सरकार के दिशा-निर्देशों पर अलग-अलग अभियान भी चलाए गए। इन्हीं अभियानों में जनवरी 2023 से नवंबर 2023 तक 1,186 टीबी के मरीजों की पहचान की गई है। इनमें 1060 टीबी के मरीज जिला चंबा के विभिन्न क्षेत्रों से संबंधित हैं। 120 मरीज जिले के निवासी तो हैं, लेकिन उनका उपचार प्रदेश के अन्य जिलों में चल रहा है। या किसी कारण वश वे दूसरे जिलों में रह रहे हैं। पिछले साल जिला चंबा में 1,455 टीबी के मरीज दर्ज हुए थे। इस संख्या कम करने के लिए और टीबी के छिपे मरीजों को पता लगाकर उनके इलाज की व्यवस्था करने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने व्यापक स्तर पर कार्य किया। इसके परिणाम स्वरूप जिले में इस वर्ष टीबी के मरीजों में कमी दर्ज हुई है। स्वास्थ्य विभाग जिला चंबा को टीबी मुक्त बनाने के लिए पूर्ण प्रयास कर रहा है। इसके लिए हर महीने जिले के अधिकारी खंड चिकित्सा अधिकारियों के साथ बैठकें कर रहे हैं। वहीं खंड चिकित्सा अधिकारी अपने फील्ड स्टाफ को इस कार्य के लिए अग्रसर कर रहे हैं।

टीबी मुक्त पंचायत से लेकर अन्य कई कार्यक्रम जिले में चलाए गए हैं। इनके तहत उन सभी टीबी मरीजों की पहचान की जा रही है, जो अभी तक स्वास्थ्य विभाग से छिपे हुए हैं। इन लोगों को खुद ही पता नहीं है कि वे टीबी की बीमारी से ग्रस्त हैं। ऐसे लोगों की पहचान के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीमें लोगों के घरों में जाकर परिवार के सभी सदस्यों की स्क्रीनिंग कर रही हैं। इसमें जो भी परिवार का सदस्य टीबी लक्षणों से ग्रस्त मिल रहा है, उसका सैंपल लेकर टीबी की जांच की जा रही है। इसके चलते ही टीबी के मरीजों का यह आंकड़ा सामने आया है।
विज्ञापन

जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर हरित पुरी ने बताया कि इस वर्ष जिले में टीबी के 1,186 मरीज दर्ज हुए हैं। टीबी के छिपे हुए मरीजों का पता लगाने के लिए साल भर में विशेष अभियान चलाए गए। यह अभियान मौजूदा समय में भी जिला भर में चल रहे हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें