फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर की तर्ज पर एसपीओ को मिले 12 हजार वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
सलूणी (चंबा)। एसपीओ जिला कल्याण समिति चंबा के अध्यक्ष श्याम ठाकुर की अध्यक्षता में प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को को-ऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष एवं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राजीव भारद्वाज और जिला मार्केट कमेटी अध्यक्ष डीएस ठाकुर से मिला। उनके माध्यम से राष्ट्रपति और गृह मंत्री को ज्ञापन भेजा गया। जिला चंबा और लाहुल स्पीति के सीमांत क्षेत्रों में तैनात विशेष पुलिस अधिकारी जोकि बीस वर्षां से सेवाएं दे रहे हैं। उन्हें जम्मू कश्मीर की तर्ज पर 12000 रुपये मासिक वेतन दिया जाए। जिससे एसपीओ परिवार का पालन पोषण कर सकें। प्रदेश सरकार ने तीन हजार रुपये मासिक वेतन देने पर रोक लगा दी है। केंद्र सरकार की ओर से एसपीओ को छह हजार रुपये प्रति माह मिल रहा है। प्रदेश सरकार ने तीन हजार के मासिक वेतन पर जो रोक लगाई है। उसे तुरंत बहाल किया जाए। इस मौके पर समिति के उपप्रधान तिलक राज, कोषाध्यक्ष जगदीश चंद, नारायण सिंह, कुलदीप शर्मा और रमेश कुमार समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें