फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉ. अश्वनी कुमार बने ऑल इंडिया फेडरेशन ऑर्गेनाईजेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
डॉ. अश्वनी बने ऑल इंडिया टीचर फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष
विज्ञापन

स्कूल प्रवक्ता संघ ने ताजपोशी पर दी बधाई
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। हिमाचल प्रदेेश स्कूल प्रवक्ता संघ की जिला चंबा इकाई ने डॉक्टर अश्वनी कुमार को ऑल इंडिया टीचर फेडरेशन ऑर्गेनाइजेशन का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने पर बधाई दी है। इससे पहले वे चार बार स्कूल प्रवक्ता संघ के राज्य अध्यक्ष रह चुके हैं। स्कूल प्रवक्ता संघ के जिला अध्यक्ष दीप सिंह खन्ना ने बताया कि जब डॉक्टर अश्वनी कुमार संघ के राज्य अध्यक्ष थे, तो संघ ने बुलंदियों को छुआ। अब उनका निर्वाचन 27 राज्यों और 4 केंद्र शासित प्रदेशों में हुआ है। एआईएफटीओ भारत का दूसरा सबसे बड़ा अध्यापक संगठन है। इसके लगभग 12 लाख 40 हजार सदस्य हैं। यह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एजूकेशन इंटरनेशनल के साथ संबद्ध है। ऐसे संगठन में उनका चयन होना हिमाचल के लिए गौरव की बात है। इससे समस्त अध्यापकों के लिए सम्मान राष्ट्रीय स्तर पर मिला है। इस ताजपोशी के लिए जिला महासचिव राजेश ठाकुर, वित्त सचिव ज्ञान भारद्वाज, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पंकज कुमार सहित राज्य के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूरज बाली, शौकत अली और राजेश शर्मा ने डॉक्टर अश्वनी को बधाई दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें