अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। चंबा मेडिकल कॉलेज के सभी डॉक्टरों को वेंटीलेटर इस्तेमाल करने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इससे अस्पताल में आने वाले सांस के मरीजों को तुरंत राहत मिल सकेगी। अस्पताल के आपातकालीन कक्ष में प्रबंधन ने जल्द ही वेंटीलेटर स्थापित किया जा रहा है। इससे पहले मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों को वेंटीलेटर इस्तेमाल के लिए दो दिन का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। ताकि उसके इस्तेमाल में डॉक्टरों को कोई परेशानी न आए। अस्पताल में रोजाना कई मरीज ऐसे आते हैं जोकि अस्थमा और सांस की बीमारी से ग्रस्त होते हैं। इन मरीजों की सहूलियत के लिए आपातकालीन कक्ष में वेंटीलेटर स्थापित किया जा रहा है। अस्पताल के सभागार में चल रहे प्रशिक्षण शिविर में वेंटीलेटर का डेमो रखा गया है। डॉक्टरों को प्रशिक्षण देने के लिए एक्सपर्ट बुलाए गए हैं। यह डॉक्टरों को वेंटीलेटर इस्तेमाल को प्रशिक्षित कर रहे हैं। प्रशिक्षण शिविर दो दिनों तक चलेगा। इसमें डॉक्टरों के शिफ्ट वाइज ट्रेनिंग दी जा रही है। ताकि अस्पताल के मरीजों को भी किसी प्रकार की परेशानी न उठानी पड़े। प्रशिक्षण कार्यक्रम पूरा होते ही प्रबंधन ने आपातकालीन कक्ष में वेंटीलेटर स्थापित कर दिया जाएगा। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अनिल ओहरी ने बताया कि सभी डॉक्टरों को वेंटीलेटर के इस्तेमाल का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण शिविर पूरा होते ही आपातकालीन कक्ष में वेंटीलेटर स्थापित कर दिया जाएगा। इससे सांस के मरीजों को लाभ मिलेगा।