अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। बारगाह मैदान में आयोजित दो दिवसीय जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें कबड्डी प्रतियोगिता में मैहला ने पहला स्थान हासिल किया जबकि स्टार वॉयस की टीम उपविजेता रही। वॉलीबाल प्रतियोगिता में कियाणी की टीम विजेता बनी। जबकि चंबा कॉलेज की टीम को उपविजेता रही। जबकि बैडमिंटन स्पर्धा में दक्षेस ने पहला और मनीष ने दूसरा स्थान हासिल किया। चुराह विधायक हंसराज ने कहा कि आज का युवा वर्ग पढ़ाई-खेलकूद गतिविधियों से विमुख होता जा रहा है। इसका मुख्य कारण युवाओं का नशे की गर्त में धंसना है। उन्होंने कहा कि युवाओं विशेषज्ञ कर लड़कियों को खेलकूद प्रतियोगिताओं में भाग लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज के समय में जिले से कई खिलाड़ी राज्य स्तरीय से लेकर राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिताओं में चंबा जिले का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। यह जिले के लोगों के लिए मान-सम्मान की बात है। चुराह विधायक हंसराज ने इस प्रकार की खेलकूद प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने का आह्वान किया है। समन्वयक राम सिंह थॉमस ने बताया कि आगे भी इस तरह की प्रतियोगिताएं करवाई जाएंगी। इस मौके पर ग्रामीण सोसायटी अध्यक्ष त्रिलोक, सचिव ओम प्रकाश, मुख्य कोच भुवनेश कटोच मौजूद रहे।