फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंबा कॉलेज में पानी के लिए भटकर रहे छात्र-छात्राएं

विज्ञापन
water tap - फोटो : demo pic
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंबा। एसएफआई इकाई ने चंबा कॉलेज में शुक्रवार को बैठक का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता पदाधिकारी वरुण ने की। जबकि परिसर सह सचिव संचालन शाहबाज ने किया। बैठक में कॉलेज में छात्र-छात्राओं को पेश आ रही विभिन्न समस्याओं के बारे में विस्तार से चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए वरुण ने बताया कि पिछले कई दिनों से कॉलेज में पानी की किल्लत चल रही है। इस वजह से कॉलेज में शिक्षा ग्रहण करने पहुंच रहे छात्र-छात्राओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। छात्र-छात्राओं को पानी के लिए यहां-वहां भटकना पड़ता है। इकाई कार्यकर्ताओं की मानें तो इस बारे में वह कई बार कॉलेज प्रशासन से आग्रह कर चुके हैं। मगर अभी तक इस समस्या का समाधान नहीं किया गया है। इस बात को लेकर इकाई कार्यकर्ताओं में काफी रोष है। उन्होंने कॉलेज प्रशासन से आग्रह किया है कि जल्द कॉलेज में पानी की आपूर्ति बहाल करवाई जाए। ताकि छात्र-छात्राओं को किसी प्रकार की दिक्कत न पेश आए। बैठक में परिसर सहसचिव शाहबाज ने बताया कि एसएफआई के स्थापना को धूमधाम से मनाया जा रहा है। बैठक में प्रवीण कुमार, वरुण कुमार, काजल, पम्मी, प्रिया, मीनू, शिल्पा और कुलदीप मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें